मुरादाबाद। होली पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छह और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें से पांच ट्रेनें दिल्ली, पंजाब से बिहार के बीच मुरादाबाद होकर चलेंगी। जबकि एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन तिलक ब्रिज से मुरादाबाद तक किया जाएगा। अन्य स्पेशल ट्रेनों में भी जनरल टिकट लेकर सफर करने की अनुमति होगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि दिल्ली व पंजाब से बिहार के बीच सबसे ज्यादा यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। लिहाजा इन रूटों पर सबसे अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों की संख्या अब 24 हो गई है। इन सभी ट्रेनों में तेजी से बुकिंग हो रही है। यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए अब परेशान होना नहीं पड़ रहा है।
यह स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
04616/15 फिरोजपुर कैंट-दानापुर-फिरोजपुर कैंट
04312/11 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश
04614/13 अमृतसर-कटिहार-अमृतसर
04412/11 तिलक ब्रिज-मुरादाबाद-तिलक ब्रिज
05575/76 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा
05579/80 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट