फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मिलावट के शक में दूध की दुकानों से छह नमूने लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने दुकानों का निरीक्षण कर दुग्ध और उसके उत्पादों के छह नमूने लिए। इस दौरान एक बिरयानी की दुकान से चटनी का नमूना लिया गया। साथ ही अधिकारियों ने दुकानों में स्वच्छता के मानकों को अपनाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय ( खाद्य) राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश पर वृहस्पतिवार को चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने चौधरपुर निवासी मोहम्मद गुलाम की दुकान से और दिल्ली रोड गांगन पर मिश्रित दूध का नमूना लिया। इसी स्थान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने मिश्रित दूध का नमूना एकत्र किया। इसके बाद टीम ने प्रेम स्वीट हाउस का निरीक्षण किया। यहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने छेना मिठाई, कमलेश कुमार ने मिश्रित दूध का नमूना जांच के लिए एकत्र किया। साथ ही दुकानदार को मानकों के अनुसार सामानों को रखने के लिए नोटिस थमाया गया। अभियान के दौरान एकता द्वार आलम बिरयानी से लाल चटनी का नमूना लिया गया। इस दौरान कमियों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संचालक को नोटिस जारी किया। सहायक आयुक्त ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें