फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक्सईएन के पास पहुंचे बिजलीकर्मी बोले, लाइनमैनों की जान से खेल रहे एसएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिजली निगम के कर्मचारियों ने 33/11 केवी जीआईसी बिजलीघर पर तैनात एसएसओ (स्टेशन स्विचिंग ऑपरेटर) के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उनका दूसरे बिजलीघर पर तबादला करने की मांग की है। इस संबंध में कर्मचारियों ने एक्सईएन को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।बिजली कर्मियों ने आरोप लगाया कि पेट्रोलिंग के दौरान एसएसओ बिजली सप्लाई चालू कर देते हैं, इससे लाइन स्टाफ की जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि लाइन लाइन स्टाफ और एसएसओ खुद एक बार हादसे का शिकार होने से बच चुके हैं। इसके अलावा उनका व्यवहार अन्य कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं है। आरोप है कि वह लाइनमैनों से अभद्र भाषा में बात करते हैं और उन्हें धमकाते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार लाइन पर काम के दौरान उनकी जान जोखिम में रहती है, लेकिन सुरक्षा संबंधी बात कहने पर भी एसएसओ सहयोग नहीं करते। शिकायत पर एक्सईएन योगेश कुमार ने एसएसओ की क्लास ली। उन्हें सख्त लहजे में चेतावनी दी कि सुरक्षा में लापरवाही की तो इसका गंभीर परिणाम होगा। एक्सईएन को ज्ञापन देने वालों में रॉबिन, साजिद, दीपक, प्रदीप, रजत, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें