फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएमएस, महिला अस्पताल की डॉक्टर समेत छह कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस डॉ. अमीर सिंह और महिला अस्पताल की एलएमओ (लेडिज मेडिकल ऑफिसर) समेत छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डॉ. अमीर सिंह क्रिकेटर पीयूष चावला के ससुर है।
विज्ञापन

जिले में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने लगा है। जिले में लगातार चौथे दिन रविवार को भी पॉजिटिव केस सामने आए। डॉक्टर अमीर सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शनिवार को उनकी पत्नी पूर्व सीएमओ डॉ. अनीता सिंह और बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद डॉ. अमीर सिंह ने भी कोविड की जांच कराई तो वह भी संक्रमित पाए गए। वहीं रामगंगा विहार की रहने वाली महिला डॉक्टर महिला अस्पताल में एलएमओ के पद पर तैनात हैं। उन्हें कुछ दिनों से सर्दी जुकाम की शिकायत थी। शनिवार को उन्होंने कोविड की जांच कराई। रविवार को आई रिपोर्ट वह पॉजिटिव पाई गईं। निजी विश्वविद्यालय की छात्रा भी संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा रामगंगा विहार निवासी 49 वर्षीय महिला, रामगंगा विहार फेज-2 की रहने वाली 60 वर्षीय महिला और लाजपतनगर निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब बीस हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें