फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटिलेटर में रखे गए 15 से छह मरीजों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ब्राइट स्टार अस्पताल की आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखे गए पंद्रह में से छह मरीजों की मौत हुई है। मरने वाले संक्रमित मरीजों को अस्पताल के तीन आईसीयू में रखा गया था। स्टार वन में एक, टू में दो और न्यू आईसीयू में सर्वाधिक तीन मौतें हुईं।
विज्ञापन

ब्राइट स्टार अस्पताल के प्रबंधन के मुताबिक अस्पताल में पंद्रह वेंटिलेटर की सुविधा है। यहां स्टार वन, स्टार टू और न्यूरो आईसीयू है। सभी में चौदह-चौदह बेड की सुविधा है। सुविधा के अनुसार आईसीयू में वेंटिलेटर रखे जाते हैं। बुधवार की रात स्टार वन में चार वेंटिलेटर, स्टार टू पर पांच और न्यूरो आईसीयू में छह वेंटिलेटर पर मरीज रखे गए थे। वेंटिलेटर पर रखे गए पंद्रह से छह मरीजों की मौत हो गई। सबसे अधिक तीन मौतें न्यूरो आईसीयू में हुई, जबकि आईसीयू स्टार वन में एक और स्टार टू में दो संक्रमितों की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें