फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बस और ट्रैक्टर की आमने सामने की भिड़ंत में छह घायल

Thu, 22 May 2025 08:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में देवीपुरा नगला मोड़ पर बृहस्पतिवार दोपहर बस और ट्रैक्टर की आमने सामने की भिड़ंत में ट्रैक्टर में जुड़े टिपलर में सवार छह लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रामपुर जिले के थाना सैफनी अंतर्गत बिचपुरी गांव निवासी वीर सिंह की भतीजी ज्वाला देवी थाना बिलारी के ही करावर गांव में ब्याही है। ज्वाला देवी की सास की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वीर सिंह के परिवार के महिलाएं और पुरुष दोपहर में ट्रैक्टर के टिपलर में बैठकर बिचपुरी से करावर गांव आ रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर देवीपुरा नगला मोड़ पर पहुंचा तभी सामने से आ रही बस से सीधी भिड़ंत हो गई। बस की टक्कर से टिपलर अनियंत्रित हो जाने के कारण उसमें बैठीं महिलाएं झटके के साथ टिपलर से नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लाया गया। यहां कलावती, राजवती, संतोष देवी, राजो देवी और मुकेश कुमार को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया जबकि गंभीर घायल कुसुम पत्नी सतीश को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि इस घटना में घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें