फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी से छह दिन पहले मंगेतर ने की युवती की हत्या, शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता ने की बेटी की पहचान

Tue, 15 Jun 2021 02:50 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुरजन नगर (मुरादाबाद)

सार

युवती की मां का कहना है कि उनकी पुत्री के पास सोमवार सुबह मंगेतर का फोन आया था। उसने कहा था कि वह अपनी शेरवानी खरीदने सुरजन नगर आ रहे हैं। टीना को साथ ले जाना चाहते हैं। इसके बाद दोपहर 11 बजे वह टीना को साथ लेकर लालापुर बस स्टैंड से शॉपिंग करने चले गए। इसके बाद तीन बजे सड़क किनारे टीना की लाश मिली।
विज्ञापन
मृतक लड़की - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना गांव में शादी से छह दिन पहले मंगेतर ने खरीदारी के बहाने युवती को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी का भाई भी शामिल रहा है। शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे पिता ने मृतका की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके भाई की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में लालापुर पीपलसाना में डिलारी-सुरजन नगर मार्ग पर ग्रामीणों ने एक युवती की लाश पड़ी देखी तो वह सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन ग्रामीण मृतका की शिनाख्त नहीं कर सके।

पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान लालापुर पीपलसाना निवासी मदन पाल सिंह वहां पहुंच गए। उन्होंने लाश देखकर मृतका की पहचान अपनी बेटी टीना उर्फ मीनाक्षी (19) के रूप में की। मदन पाल ने पुलिस को बताया कि 20 जून को टीना की शादी बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के कालागढ़ निवासी युवक के साथ होनी थी। कुछ ही देर में युवती की मां सोमती भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। अपनी पुत्री की लाश देखकर वह महिला बेसुध हो गईं।
विज्ञापन

  
युवती की मां का कहना है कि उनकी पुत्री के पास सोमवार सुबह मंगेतर का फोन आया था। उसने कहा था कि वह अपनी शेरवानी खरीदने सुरजन नगर आ रहे हैं। टीना को साथ ले जाना चाहते हैं। इसके बाद दोपहर 11 बजे वह टीना को साथ लेकर लालापुर बस स्टैंड से शॉपिंग करने चले गए। इसके बाद तीन बजे सड़क किनारे टीना की लाश मिली।
  
सीओ ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी मंगेतर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी ने टीना की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। घटना में आरोपी मंगेतर का भाई भी शामिल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस बिजनौर में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें