फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सीएचसी में छह दिन होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने और बुजुर्गों, मरीजों के उत्साह को देखते हुए अब जिले की सभी सीएचसी में रविवार को छोड़कर हर दिन कोरोना के बचाव का टीका लगाया जाएगा। अब तक सिर्फ जिला अस्पताल में हफ्ते में छह दिन टीका लगाया जा रहा था। वहीं बुजुर्गों और मरीजों के लिए शहर में छह नए केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। दूसरे चरण में 45 वर्ष से ऊपर के बीमार और 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को टीका लगाया जा रहा है। जिले में अब तक 10678 बुजुर्गों और बीमाराें को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि दिन-प्रतिदिन बुजुर्गों और बीमारों में कोविड टीकाकरण के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है। अब जिले की सभी सीएचसी पर हफ्ते में सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन कोविड टीकाकरण किया जाएगा। लोगों की बढ़ती मांग और संख्या को देखते हुए टीकाकरण सेंटरों में भी वृद्धि की गई है। अब तक नगरीय क्षेत्र में कानून गोयन, हरथला, नया गांव और रहमत नगर करूला अरबन पीएचसी में टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे अस्पताल और ब्राइट स्टार अस्पताल में भी कोविड टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें