फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की डुबकी: छह लड़के तालाब में डूबे, दो की गई जान, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 26 Jul 2022 06:07 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धनारी (संभल)।

सार

भानू कक्षा दो का छात्र था जबकि पवन पहली कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। वहीं,  हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में धान की रोपाई करने गए छह लड़के तालाब में नहाते समय डूब गए। इसमें चार को बचा लिया गया लेकिन दो की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बालकों के शव घर पहुंचे तो ग्रामीणों का तांता लग गया। मंगलवार दोपहर धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी ताराचंद्र और दिनीराम के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। दोपहर तीन बजे करीब धान की रोपाई करने गए लड़के नजदीक स्थित तालाब में नहाने के लिए घुस गए। इसमें ताराचंद्र का (11) वर्षीय बेटा भानू, दिनीराम का (10) वर्षीय बेटा पवन उर्फ छोटे, 12 वर्षीय गुड्डू, 13 वर्षीय अखिलेश और गांव निवासी धर्मेंद्र व मोहरपाल शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के तालाब में नहाते समय डूबने लगे तो तालाब के बाहर खड़ा इनके साथी प्रशांत ने देखा। शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े। आनन-फानन गुड्डू, अखिलेश, धर्मेंद्र और मोहरपाल को बचा लिया लेकिन भानू और पवन की डूबने से मौत हो गई। भानू के पिता ताराचंद्र ने बताया कि उनका बेटा और भतीजे पवन की डूबने से मौत हुई है। बताया कि वह धान की रोपाई के लिए बच्चों को खेत पर ले गए थे। इसमें उनके बेटे और भतीजे भी थे। तालाब में नहाते समय हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें