फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसआईटी ने समिति से मांगे जमीनों के रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला स्तर पर गठित एसआईटी ने अरबों के घोटाले के आरोपों से घिरी मायानगर सहकारी समिति के सचिव से जमीन के रिकॉर्ड मांगा है। इसी आधार पर टीम तहसील से रिकॉर्ड मिलान कर जांच करेगी।
विज्ञापन


डीएम ने प्रदेश के अपर आयुक्त आवास की पहल पर मायानगर सहकारी आवास समिति की जमीनों के सर्वे के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। समिति ने सोमवार से काम शुरू कर दिया है। एसआईटी प्रमुख एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने समिति की सभी जमीनों का रिकॉर्ड मांगा है। समिति नक्शे के हिसाब से दिल्ली रोड स्थित बुद्धि विहार से लेकर लाकड़ी फाजलपुर तक की जमीनों का इतिहास खंगालेगी।
पता लगाया जाएगा कि जमीन किस आधार पर बेची गई, जमीनों का असली वारिस कौन है। आवंटियों से भी पूछताछ की जाएगी। सोमवार को टीम के एक अधिकारी मौजूद नहीं थे। इस कारण एसआईटी के सदस्यों ने बुधवार को अलग बैठक करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें