पाकबड़ा (मुरादाबाद)। नया मुरादाबाद में सेक्स रैकेट चलाने वालों पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। इनके खिलाफ केस दर्ज कर संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। सोमवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर-7 स्थित एक मकान में रविवार को पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा था। मौके से चार युवतियां और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मकान को सील कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने अमरोहा जिले के हसनपुर निवासी आरिस, नौगांवा सादात निवासी सोनू, डिडौली पायंती कला निवासी जावेद और चार युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी आरोपी कोर्ट में पेश किए गए, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।