घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पर रहने वाली विवाहिता का मोहल्ले में ही रहने वाले युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शादी के बाद भी विवाहिता अपने प्रेमी से मिलने होटल में जाती रहती थी।
इतना ही नहीं विवाहिता अपनी 16 वर्षीय ननद को होटल में ले कर गई और यहां उसके प्रेमी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में विवाहिता ने अपने प्रेमी से ननद की शादी कराने का झांसा दिया और अलग-अलग होटल में ले जाकर आरोपी से दुष्कर्म कराया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई।
पेट में दर्द की शिकायत पर डॉक्टर को दिखाया तो हकीकत का पता चला। किशोरी के छह महीने की गर्भवती होने के बाद परिजनों को समाज में बदनामी कर डर सताने लगा। इस मामले में किशोरी के भाई ने अमरोहा देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।