पुलिस लाइन के कमरे में दरोगा के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने किसी तरह से दरवाजे को तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद परिवार के लोग भी आ गए।जहां रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।
बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव चितसोना निवासी पुष्पेंद्र सिंह (35) का तबादला दो माह पहले मुरादाबाद से रामपुर हुआ था। अभी उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। वह पुलिस लाइन के मकान में रहते थे।
गुरुवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो उनके आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए। दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो उनका शव बेड पर पड़ा हुआ था।
दरोगा की मौत की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद उनके परिवार के लोग भी रामपुर पहुंच गए हैं। सूत्रों का कहना है कि उनके कमरे में शराब की बोतल भी मिली है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी।
पुलिस लाइन में तैनात दरोगा का कमरे में शव मिला है। उसको पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। कमरे से कुछ बोतलें भी मिली हैं। दरोगा की पत्नी की कुछ समय मौत हो गई थी, जिसको लेकर वह तनाव में चल रहे थे। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।
-शिवहरि मीना, एसपी, रामपुर