फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्रीकृष्ण ने गोवर्धन उठाकर की ब्रजवासियों व गोवंश की रक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित राधेश्याम पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत में कथा व्यास गुरु कृपाचार्य ने गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि केवल भगवान की लीलाओं का वर्णन नहीं, बल्कि जीवन जीने का दर्शन है। गोवर्धन पूजा का प्रसंग मनुष्य को अहंकार छोड़कर प्रकृति और समाज का सम्मान करने की सीख देता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्रजवासी इंद्र यज्ञ की तैयारी कर रहे थे। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि उनके जीवन का आधार गोवर्धन पर्वत, गोमाता और प्रकृति हैं। इसके बाद ब्रजवासियों ने इंद्र यज्ञ के बजाय गोवर्धन पूजा और अन्नकूट किया। इससे क्रोधित इंद्र ने ब्रज में मूसलाधार वर्षा कर दी। सात दिन तक वर्षा के बीच भगवान श्रीकृष्ण ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और गोवंश की रक्षा की।
उन्होंने कहा कि इंद्र का अहंकार टूटना संदेश देता है कि पद बड़ा नहीं, भाव बड़ा होता है। आज प्रकृति का दोहन करना भी अहंकार का रूप है। पहाड़, नदियां, पेड़ और गौवंश की रक्षा करना ही गोवर्धन पूजा का वास्तविक संदेश है। कहा कि छप्पन भोग का प्रसंग समाज के साथ मिल-बांटकर खाने की सीख देता है। इस मौके पर अंजू, कुसुम, स्वाति, प्रेम वाला, रेनू सिंह, वाणी, अनीता, प्रीति, गुंजन, मेघा, अमित अग्रवाल, पराग, मंजू अग्रवाल, इंदु मेहता, मीनू, शैली, अंजू सिक्का, मधुलिमा, आशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें