फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीठ में लगी गोली, सड़क पर ही तोड़ दिया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रिंस चौहान के आरोपियों ने पीठ में गोली मारी। गोली लगने के कुछ सेकंड बाद ही कार्डियक अरेस्ट से उसने सड़क पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चार माह पहले जब झगड़ा हुआ था तो उस समय पुलिस ने यूं ही मामला रफा दफा कर दिया। कार्रवाई न होने के कारण दोनों के बाद विवाद बढ़ता गया और आखिरकार यह घटना हो गई। मृतक के पिता जगपाल सिंह ने बताया कि दो माह पहले बेटे को पीटने के बाद आरोपी पक्ष ने उसके पास तमंचा रख दिया था। हमारे बेटे को डांटा फटकारा और मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी लेकिन दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अन्य लोगों का आरोप है कि गोली मारने वाला युवक और उसके साथी लाइनपार क्षेत्र में पहले भी बमबाजी कर चुके हैं। पुलिस ने हिरासत में लिए युवक से उसके साथियों के मोबाइल नंबर लिए हैं। उनके घरों का पता पूछा है। सभी मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर आरोपियों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

00
पोस्टमार्टम हाउस जाने से इनकार, शव को मौके पर लाने की मांग
देर रात तक दिल्ली रोड पर इस बात को लेकर हंगामा होता रहा कि पुलिस शव को वापस परिजनों रे पास लेकर आए। जबकि पुलिस उन्हें समझा रही थी कि पोस्टमार्टम हाउस चलकर बेटे का चेहरा देख लें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा लेकिन परिजन नहीं माने। नगर निगम के पूर्व पार्षद दिनेश सिंह सिसोदिया, जिला कुश्ती संघ के सचिव पवन सिसोदिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराया और थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
हंगामे के बीच बिगड़ी पिता की हालत, अस्पताल पहुंचे
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल पर हंगामे के दौरान मृतक के पिता जगपाल सिंह की हालत बिगड़ गई। परिजन कार से उन्हें दिल्ली रोड स्थित एपेक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया। कुछ देर बात हायर सेंटर रेफर करने की कार्रवाई होने लगी। एंबुलेंस अस्पताल पहुंची और जगपाल को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए निकल गई। रास्ते में परिजनों ने फिर एंबुलेंस को रुकवा लिया। लाइनपार चौकी के पास काफी देर तक एंबुलेंस खड़ी रही। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहीं डॉक्टर को बुलाने का आश्वासन दिया। बड़े बेटे पवन ने बताया कि पिता दिल के मरीज हैं। उनके दो स्टंट डाले जा चुके हैं। तनाव के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें