फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क पर सजती हैं दुकानें... जिंदगी ट्रैफिक में फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुध बाजार में लगने वाले कथित अवैध मंगल बाजार में सड़कों पर दुकानें सजने से अक्सर जाम के हालात बने रहते हैं। कई बार एंबुलेंस और स्कूली बच्चों के वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। कारोबारियों को भी काफी दिक्कत होती है। समस्या के समाधान के लिए बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल ने मंडलायुक्त को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि मंगल बाजार को हटाने के लिए प्रशासन को कई बार ज्ञापन और शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। मंगल बाजार में सड़कों पर फड़ और ठेले लगते हैं, जिससे इलाका जाम की चपेट में आ जाता है। कहा कि नगर निगम की टीम दुकानों को हटवा देती है लेकिन टीम के जाने के बाद दोबारा से सड़कों पर फड़ सज जाते हैं।
प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता ने बताया कि शहर के बाहर से बड़ी संख्या में फड़ विक्रेता यहां पहुंचते हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों को लेकर जाने वाले वाहन जाम में घंटों फंसे रहते हैं। कई बार आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस के भी जाम में फंसने की स्थिति बन चुकी है। उन्होंने मंगल बाजार को व्यवस्थित कराने या पूरी तरह हटाने की मांग की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


00
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने परमिट व्यवस्था के बावजूद नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने का मुद्दा भी उठाया। पदाधिकारियों का कहना है कि तेज आवाज में हॉर्न बजाने और बेतरतीब ई-रिक्शा संचालन से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके अलावा शहर में हो रही बिजली की बेहिसाब कटौती से कारोबार प्रभावित होने की बात भी ज्ञापन में कही गई। व्यापार मंडल ने मंडलायुक्त से मंगल बाजार, यातायात, ई-रिक्शा और बिजली से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें