फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में होली पर आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गईं शोभा यात्राएं 

Sat, 26 Mar 2016 02:25 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के दिन शहर में शोभा यात्राएं निकाली गईं। शोभा यात्रा में भव्य झांकियों को शामिल किया गया था। जुलूस में शामिल लोग रंग और गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। महानगर में जगह जगह शोभा यात्राओं का स्वागत भी किया गया था।
विज्ञापन


होली पर शहर भर में विभिन्न आयोजन हुए। दोपहर को कई शोभा यात्राएं निकाली गईं। चौरासी घंटा मंदिर से निकली शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों को शामिल किया गया था। इन शोभायात्रा का लोगों ने जगह जगह स्वागत भी किया। लघु उद्योग व्यापार मंडल के अमरीश यादव, सुरेश चंद्र गोस्वामी, आनंद प्रकाश पहलवान समेत तमाम लोग रहे।

शोभा यात्रा में बज रहे भजन माहौल को भक्तिमय बनाए थे। वहीं होली के गीतों पर लोग झूम रहे थे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहे। बाजीगरान स्थित सरवती देवी धर्मशाला से भी शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सजाईं गईं थीं। शोभा यात्रा में शामिल लोग एक दूसरे को होली की मुबारकबाद देते हुए चल रहे थे। जुलूस में रंग और गुलाल उड़ता रहा। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें