फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में क्यों बुलाए पाकिस्तान से कलाकार

Sat, 06 Jun 2015 06:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिगर मंच पर शनिवार को होने वाले लाफ्टर शो में शिरकत करने आ रहे पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने जहां कलाकारों के पोस्टर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा, पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश ने जिला प्रशासन से कलाकारों के आने पर पाबंदी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन



शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पीतल नगरी, इंपीरियल चौराहे, लोको शेड पुल, मझोला चौराहा आदि इलाकों में जुलूस निकालर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने जगह-जगह प्रदर्शन कर पाकिस्तानी हास्य कलाकार इरफान मलिक और अली हसन की आमद पर रोक लगाने की मांग की।


उन्होंने पाकिस्तानी झंडे और कलाकारों के पोस्टर भी जलाए। इस मौके पर कमल सिंह राणा, वीरेंद्र, विशाल शर्मा, तिलकराज, प्रदीप कुमार, अनुराग खुराना, महेंद्र कुमार, सरदार इंद्रजीत चड्ढा, साहिल कुमार आदि मौजूद थे। वहीं पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार मंडल और अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने भी पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करते हुए उन्हें कार्यक्रम में शिरकत न करने देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें