फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कलश यात्रा के बाद शुरू हुआ शिव महापुराण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्तिक सेवा समिति ने अपने दसवें वार्षिकोत्सव पर श्री शिव महापुराण का आयोजन किया। मिलन विहार स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित सात दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ देवी-देवताओं के आह्वान और कलश यात्रा से हुआ।
विज्ञापन

सभी भक्त पीले वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुए। मिलन विहार के मुख्य मार्गो से होते हुए यात्रामंदिर पर संपन्न हुई। कथा वाचक पंडित व्योम त्रिपाठी ने श्री शिव महापुराण के मंगलाचरण प्रथम दिवस की कथा सुनाई। उन्होंने भक्तो को बताया कि भगवान शिव सभी देवों के आराध्य देव हैं। भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य को अकाल मृत्यु का भय नहीं होता है। शिव कथा हमारे जीवन मे मंगल करने वाली है। शिव ज्ञान के दाता हैं और सिर्फ ओम नम: शिवाय मंत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। कथा पंडाल में सभी भक्तों ने भजनों पर नृत्य किया। कथा में समिति के संरक्षक वीके सिंह, एमवी शर्मा, मनोज आहूजा, विपिन शर्मा, अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष लवी गुप्ता, अर्पित गांधारी, अमित चतुर्वेदी, अर्पित शर्मा, शिवदास अग्रवाल, विवेक पांडे, सावित्री शर्मा, रीना आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें