फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 विश्व कप में मुरादाबादी क्रिकेटरों का शानदार आगाज

Thu, 11 Jan 2018 02:43 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌श‌िवा ‌स‌िंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका से हार गई, वहीं दूसरी और न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। पहले ही मुकाबले में मुरादाबादी क्रिकेटर आर्यन जुयाल और शिवा सिंह ने शानदार आगाज किया है। आर्यन ने 86 रन की पारी खेली है। जबकि स्पिन के जादूगर शिवा सिंह ने दो विकेट चटकाए हैं। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की धरती पर मंगलवार को खेले अभ्यास मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में 332 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें मुरादाबादी क्रिकेटर आर्यन जुयाल ने 86 रन की धमाकेदार पारी खेली है। आर्यन ने अपनी पारी से साबित कर दिया है कि आगे और कमाल करने वाले हैं। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम सस्ते में ही सिमट गई। स्पिन के जादूगर शिवा सिंह ने साउथ अफ्रीका के दो बल्ले बाजों को पवेलियन भेजा।


भारत ने यह मुकाबला 189 रन से जीत लिया। आर्यन और शिवा सिंह के शानदार प्रदर्शन से मुरादाबाद में भी खुशी मनाई गई। दोनों खिलाड़ियों के परिवार और उनके साथियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। चौदह जनवरी को भारत का मुकाबला आस्ट्रेलिया से होगा। जिस के लिए आर्यन और शिवा पूरी तरह से तैयार हैं।  कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें