सर्दी का कहर जारी है। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सीजन के न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2018 की जनवरी के पहले दस दिन पिछले चार सालों में सबसे ठंडे रहे हैं। उधर, ठंड से मौतों का सिलसिला जारी है। रामपुर में ठंड से तीन लोगों की जान चली गई। मंडल के जिलों में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.4 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को एक साथ दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार रात छाई कोहरे की चादर ने बुधवार को भी राहत नहीं दी। सुबह दस बजे तक चालक वाहनों की लाइट जलाकर धीमी रफ्तार में निकले। घरों के बाहर और सड़कों पर ओस की बूंदों की वजह से बारिश होने जैसा महसूस हो रहा था। आलम यह था कि ठंडी हवा गर्म कपड़ों को चीरती हुई शरीर से टकरा रही थी, जिसकी वजह से कंपकंपी बंधती रही।