फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिवसेना उद्धव गुट ने महंगाई व डीजल-पेट्रोल की कमी के विरोध में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शिवसेना उद्धव के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महंगाई, डीजल पेट्रोल की कमी सहित अन्य मुद्दों को लेकर नगर में जुलूस निकाला। एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ता पूर्ति कार्यालय से हाथों में पार्टी के झंडे व बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। एसडीएम दफ्तर पर पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद मांगों का ज्ञापन एसडीएम के न होने पर नायब तहसीलदार विजय कुमार को सौंपा। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और आवश्यक मात्रा में किसानों को डीजल न मिलने, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को रोकने में सरकार के विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकारी खर्च, सांसद विधायकों, मंत्रियों के खर्चे, उनकी पेंशनों में 50 प्रतिशत की कटौती करने, सत्ताधारी मंत्री, विधायकों, सांसदों की सुरक्षा कम करने और उनकी विदेश यात्राओं पर रोक लगाने, सत्ताधारी नेताओं के दो पहिया वाहनों का उपयोग अनिवार्य करने, प्राइवेट स्कूल कोचिंग सेंटर की फीस एवं अन्य खर्चों पर अविलंब रोक लगाने मांग की गई। ऑनलाइन बाजार की व्यवस्था समाप्त करने पर जोर दिया है। इस अवसर पर तहसील प्रमुख सोमपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, आकाश कश्यप, हमेंद्र सिंह, सोनू, हरपाल सिंह, सुनील कुमार, रितिक, अतुल सिंह व मनीषा शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें