मुरादाबाद। शिवसेना की शाखा छत्रपति शिवाजी समिति ने मंदिर, गुरुद्वारा और समाज सेवा से जुड़े 60 लोगों को धर्म यश सम्मान से सम्मानित किया। बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा और नवयुवकों को संस्कारवान बनाना है।
शिवसेना संगठन की शाखा छत्रपति शिवाजी समिति ने मानसरोवर कॉलोनी स्थित होटल में मंगलवार को धर्म यश सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत गणपति वंदना, हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इस बीच शंखनाद कर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समिति के लोगों ने भगवा रंग का तिलक लगाकर लोगों को स्वागत किया। इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा, नवयुवकों को संस्कारवान बनाना है। इस दौरान तीर्थ स्थलों पर बढ़ती दुर्दशा पर चर्चा की गई। यहां धर्म संकल्प में सहयोग करने के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान शहर के मुख्य मंदिरों कामेश्वर नाथ मंदिर, झारखंडी मंदिर, मनोकामना मंदिर, काली माता मंदिर,गुरुद्वारा सिंह सभा ताड़ीखाना, गुरुद्वारा लोको शेड, रामलीला कमेटी, रामनवमी शोभायात्रा, बालाजी शोभा यात्रा, गणपति शोभायात्रा जैसी धार्मिक संस्थाओं के 51 पदाधिकारियों और अन्य नौ लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक संस्थाओं से जुड़े ज्ञानेंद्र गांधी, अमित नाथ, सुरेंद्र चावला, जसप्रीत सिंह, राजेश रस्तोगी, कुमार देव, अनिल खन्ना, टीटू चड्ढा, जुगनू जादूगर, सुधीर गुप्ता, धीर संत दास, गुरप्रीत, संतोष नारंग, अनिल शर्मा, दीदी, पवन रोहिल्ला, चंचल दास जी जैसे संतों और महात्माओं को सम्मानित किया।
इसके साथ ही एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, बार एसोेसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता भी सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में मेयर विनोद अग्रवाल, डॉ मुकेश अग्रवाल, डॉ. जेपी टंडन, डॉक्टर मनोज अग्रवाल, संदीप जैन, कमल सिंह राव, नरेंद्र सिक्का, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर आदि मौजूद थे।