मुरादाबाद में व्यापारी के घर चोरी करने पहुंची पूर्व नौकरानी और उसके पुरुष साथी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद दोनों की पिटाई कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मुरादाबाद कोतवाली के सागर सराय में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला व्यापारी के घर में अपने साथी के साथ चोरी करने पहुंच गई। इसी दौरान बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे व्यापारी और उनकी पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी महिला अर्चना 15 दिन पहले तक व्यापारी के घर में काम करती थी। कोतवाली क्षेत्र के सागर सराय निवासी संजय राजपूत किराना स्टोर चलाते हैं। उनके घर में मंडी चौक भट्ठी मोहल्ला निवासी अर्चना काम करती थीं, लेकिन 15 दिन पहले ही वह काम छोड़कर चली गई।
संजय राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने बच्चों को स्कूल में छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनकी पूर्व नौकरानी अर्चना और एक अन्य व्यक्ति उनके घर से सामान लेकर बाहर निकल रहे थे। संजय और उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग भी आ गए। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया।