फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज से फिर दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों पर पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर पुलिस तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार शाम छह बजे से दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस, निजी बसों समेत भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन में कार समेत हल्के वाहन चलेंगे, जबकि दिल्ली से मुरादाबाद वाली लेन में कांवड़िये और उनके वाहन चलेंगे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार शाम छह बजे से भारी वाहन बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद बस, ट्रक और अन्य बड़े वाहन बदले मार्ग से चलाए जाएंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रविवार को छोटे वाहनों का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें