फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दौड़ में शायरा, आयशा, खुशबू और कनक रहीं प्रथम

Tue, 03 Nov 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। विकास खंड कुंदरकी की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गांधी नगर पब्लिक स्कूल नानपुर के खेल मैदान में हुआ जिसमें क्षेत्र की सभी न्याय पंचायतों से विजेता बनकर आए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बीईओ त्रिलोकी नाथ के अनुसार प्राथमिक संवर्ग बालक वर्ग की 50 मीटर में शारिक, 100 मीटर में तसरीफ, 200 मीटर में शाजेब और 400 मीटर में बॉबी प्रथम स्थान पर रहे। वहीं खो-खो और कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय जटपुरा की टीम विजेता रहीं। प्राथमिक संवर्ग में बालिका वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में शायरा, 100 मीटर में आयशा, 200 मीटर में खुशबू और 400 मीटर में कनक प्रथम स्थान पर रहे तो खो-खो और कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय जटपुरा की टीम विजयी रहीं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक संवर्ग में बालक वर्ग की (100 मीटर दौड़ में चेतन, 200 मीटर में दीपक, 400 मीटर में हेमंत कुमार और 600 मीटर में अंश कुमार प्रथम स्थान पर रहे तो खो-खो एवं कबड्डी: कंपोजिट विद्यालय सब्जीपुर विजयी रहीं। वहीं उच्च प्राथमिक संवर्ग में बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में शायरा, 100 मीटर में आरती, 200 मीटर में रूबी, 400 मीटर में निशा और 600 मीटर में आरती प्रथम स्थान पर रहीं तो खो-खो में कंपोजिट विद्यालय सब्जीपुर और कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय रतनपुर द्वितीय की टीमें विजेता रहीं। खेलकूद आयोजन के दौरान एआरपी हरीश तिवारी, संकुल प्रभारियों एवं क्रीड़ा प्रभारियों द्वारा सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन में खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में खेल प्रभारी व व्यायाम शिक्षिका फरहीन, सह प्रभारी मुताहिर हुसैन, जयपाल सिंह, दीपक कौशिक, जय कुमार, अमित तोमर, गजेंद्र सिंह, विनीत कुमार, नरेश वर्मा, अरविंद कुमार, विपेंद्र कुमार, लव आनंद, वंदना शर्मा, शालिनी, कपिल जैन, संजना शर्मा, तसलीम जहां, तृप्ति शर्मा, शाज़िया इशराक, आयुषी अग्रवाल, अर्चना सिंह, इंदु सिंह, रूबैना बी, दीपिका रस्तोगी, ऋतु रानी, रेनू, जितेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, कमाल हैदर, केहर सिंह, रियासत हुसैन आदि शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही व्यायाम अनुदेशक वाज़िद हुसैन, सपना, रूचि सिंह, अनस सईद, अंजू, शहरोज़ आलम, सत्यप्रकाश तथा शांतनु शर्मा, अवधेश कुमार, अजय कुमार, गिरिराज सिंह, मो. उबैस, शिवा, राजवीर सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें