देहरादून हरिद्वार रेल लाइन पर इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा होने के बाद गुरुवार को सीआरएस ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद इलेक्ट्रिक लाइन को एनओसी मिल गई। हरी झंडी मिलते ही गुरुवार को शताब्दी एक्सप्रेस को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया गया।
मुरादाबाद रेलवे मंडल में हरिद्वार से लक्सर लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन पिछले साल पूरा कर दिया गया था। इसके बाद ये लाइन जम्मू हावड़ा लाइन से जुड़कर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक इंजन से चलने के लिए तैयार हो गई थी। इसके बाद देहरादून हरिद्वार के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा किया गया।
इस रूट पर 14 अक्तूबर को इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल करने के बाद सीआरएस को निरीक्षण के लिए रिपोर्ट भेजी गई। गुरुवार को सीआरएस एसके पाठक ने इलेक्ट्रिक लाइन का टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के साथ ही लाइन को ओके कर दिया गया।
इसके बाद देहरादून से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाई गया। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि निरीक्षण के बाद सीआरएस कार्य से बेहद संतुष्ट नजर आए।
उन्हाेंने निरीक्षण खत्म होने के साथ ही ओके रिपोर्ट दे दी। इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया गया। जैसे जैसे इलेक्ट्रिक इंजन मिलते जाएंगे उनका लिंक बनाकर अन्य गाड़ियों को भी इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जाएगा।