ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में निर्जला एकादशी व गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में लोगों ने बृहस्पतिवार को जगह-जगह कैंप लगाकर शरबत वितरित किया। अधिवक्ताओं ने विधि परामर्श परिसर में कैंप लगाया। जिसमें अधिवक्ताओं, राहगीरों और वादकारियों को शरबत पिलाया गया। शिविर का प्रारंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट विभव चंद्रा और एसडीएम जितेंद्र सिंह वीर बाल ने किया।
इस अवसर पर तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार लोकेश कुमार, ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, चौधरी रनबीर सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली, महासचिव सतीश कुमार वत्सल, अनुज सक्सैना, सौरभ गहलोत आदि मौजूद रहे।
शरीफ नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी छबील लगाया। सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहनों को रोक कर उन्हें शरबत पिलाया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, मास्टर कपिल चौहान, सहदेव सिंह सुमित राणा, विनीत गहलौत, नीरज गहलोत ,विशाल कुमार आदि मौजूद रहे। पुलिस ने नगर के कदीर तिराहे पर कैंप लगाकर लोगों को शरबत वितरित किया। कैंप का प्रारंभ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज प्रमाण ने किया। कोतवाली के सामने कृष्णा कॉलेज के प्रबंधक नरेश चौहान के नेतृत्व में लोगों को शरबत वितरित किया गया। संवाद