फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


छजलैट थाने के गांव शुक्ला की मैढेयो महिला (32) की बुधवार की रात मृत्यु हो गई। सूचना पर छजलैट थानाध्यक्ष रमेश सहरावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। बुधवार रात को उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही डॉक्टर को दिखाया भी लेकिन उसकी मौत हो गई। सीओ शुभम पटेल ने भी गांव पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को समझाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने कहा कि महिला काफी समय से बीमार थी और उसकी मौत बीमारी से ही होने की बात सामने आई है। हालांकि महिला के पिता ने उसकी मौत पर संदेह जताया था लेकिन कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। महिला की शादी को करीब दस साल होने वाले थे। उसका आठ साल का बेटा और एक बेटी है। बच्चों और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें