फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: आशीष बनकर युवती से दोस्ती, धर्म परिवर्तन और निकाह का बना रहा था दबाव, शाहरुख को भेजा जेल

Sat, 31 Jan 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर से युवती से दोस्ती के बाद ब्लैकमेल करने के आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए दबाव डालने का भी आरोप है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र में आशीष बनकर युवती से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शाहरुख को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना में रहने वाली महिला ने बृहस्पतिवार की रात कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है।

करीब दो साल पहले अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के धनौरा निवासी शाहरुख ने आशीष नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी बेटी से दोस्ती कर ली।

आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। बृहस्पतिवार की शाम आरोपी ने पीड़िता को कटघर क्षेत्र में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए दबाव भी बनाया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी शाहरुख को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें