फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रद्द रहेगी शहीद एक्सप्रेस

Sun, 25 Mar 2018 02:52 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रद्द रहेगी शहीद एक्सप्रेस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल समेत अन्य मंडलों में चल रहे रेल पटरियों पर चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। रेलवे ने घंटों देरी से चल रही शहीद एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार को रद्द् करने का निर्णय लिया है। जबकि लिंक एक्सप्रेस भी शनिवार को आठ घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इनके अलावा कई अन्य गाड़ियां भी देरी से दौड़ रही हैं। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन



जय नगर से अमृतसर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस पिछले कई दिन से लेट चल रही है। जिस कारण ट्रेन को 25 मार्च को रद्द कर दिया गया है। अलीगढ़ से देहरादून के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को आठ घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली जन साधारण एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा से देहरादून जाने वाली उपासना एक्सप्रेस आठ घंटे दस मिनट, जन नायक एक्सप्रेस पांच घंटे चालीस मिनट, कोलकाता से जम्मूतवी को चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस चार घंटे बारह मिनट और बरेली मुरादाबाद पैसेंजर डेढ़ घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें