फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेन रद्द, चालीस घंटे बाद आई जनसेवा 

Sat, 14 Apr 2018 01:46 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेनें रद्द - फोटो : demo pic
विज्ञापन
घंटों देरी से चल रहीं शहीद एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेन शुक्रवार को रद्द कर दी गईं। जबकि तीन दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समेत से घंटों देरी से चल रही हैं। जिनमें सबसे ज्यादा लेट जनसेवा एक्सप्रेस चल रही है। ये ट्रेन शुक्रवार को चालीस घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में वह स्टेशनों पर रातें गुजरने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


रेल पटरियों पर चल रहे कार्य की वजह से ट्रेनों को बीच बीच में रोक कर चलाया जा रहा है। जिस कारण लंबी दूसरी की गाड़ियां तो चौबीस घंटे से भी ज्यादा देरी से पहुंच पा रही हैं। इन गाड़ियों के देर से आने की वजह से अगले दिन की गाड़ियों का समय भी लड़खड़ा रहा है। 30 घंटे देरी से चल रही शहीद एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को रद्द कर दी गई। ये ट्रेन जयनगर से अमृतसर के बीच चलती है। इसके अलावा लखनऊ से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी शुक्रवार को नहीं चली।

जबकि दरभंगा से अमृतसर के बीच चलने वाली जन नायक एक्सप्रेस ट्रेन भी शुक्रवार को रद्द कर दी गई। इसके अलावा अमृतसर से सहरसा के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन भी कल रद्द रहेगी। ये ट्रेन शुक्रवार को 40 घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। अमृतसर मेल तीन घंटे, हरिद्वार इलाहाबाद के बीच चलने वाली एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, अकाल तख्त एक्सप्रेस ग्यारह घंटे, धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली गंगासतलुज एक्सप्रेस पांच घंटे बीस मिनट, कोलकाता से जम्मूतवी के बीच चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस छह घंटे और कामाख्या एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ब्लाक लेकर पटरियों पर कार्य चल रहा है। जिस कारण ट्रेनों के समय पर प्रभाव पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें