फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक के ससुर के निधन पर कई संगठनों ने जताया शोक

Thu, 02 Oct 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान के ससुर के हाजी शरीफुददीन पाशा का बुधवार सुबह निधन हो जाने पर कई संगठनों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर हुई शोकसभा में सपा पदाधिकारियों ने कहा कि हाजी शरीफुददीन पाशा की शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में विशेष पहचान रही। शोकसभा में सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, इश्तयाक सैफी, शाहनवाज आलम अंसारी, रेहान पाशा, सौरभ यादव, रामबाबू यादव, रमाकांत सैनी,दिनेश प्रजापति,अकरम सैफी, वासिक अंसारी आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ बिलारी की शोकसभा में डा.जगतपाल सिंह,डा. कुंवर सिंह, मनवीर सिंह, केके नवल आदि मौजूद रहे। उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन और पश्चिमी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने हाजी शरीफुददीन पाशा के निधन पर गहरा शोक जताया। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगत नारायण शर्मा और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत यादव ने गहरा शोक जताया। हाजी शरीफुद्दीन पाशा तहसील बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ पाशा के पिता थे। इसलिए बार एसोसिएशन ने गहरा शोक जताया है। तहसील परिसर में हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर मरहूम की रूह को सुकून मिलने के लिए अल्लाह तआला से दुआ की गई। शोकसभा के बाद बिलारी तहसील स्थित सभी अदालतों में बुधवार को न्यायिक कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। शोकसभा में तहसील बार अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, हलीम जावेद, भगवान सरन माथुर, चौधरी अनोद कुमार, हाजी वसीम अकरम, सुनील कुमार, जबर सिंह, नईम अकरम, ताहिर हुसैन, आतिफ कमाल आदि बार सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुंदरकी नगर निवासी स्व. हाजी शरीफुददीन पाशा का बिलारी से लगातार लगाव बना रहा। उन्होंने बिलारी विधानसभा क्षेत्र से अपने दामाद मोहम्मद फहीम इरफान को लगातार तीन बार विधायक बनवाने में अहम भूमिका निभाई। उनका आंबेडकर मिशन से जुड़ाव रहने की वजह से अनेक बार बिलारी के डा. आंबेडकर पार्क में सामाजिक काम किए। अपनी बनाई तंजीम खिदमते खलक के जरिए अनेक विधवाओं की बेटी के शादी कराने में भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें