फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार चुनाव में सचिव समेत कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव प्रक्रिया के दौरान बुधवार को सचिव पद के एक प्रत्याशी की ओर से अपना नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद दूसरे प्रत्याशी चौधरी परमजीत सिंह निर्विरोध सचिव निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी नवाब हुसैन ने बताया कि बार एसोसिएशन के सचिव पद पर परमजीत सिंह और यशवंत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। प्रत्याशी यशवंत सिंह ने अपनी मर्जी से अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। ऐसी स्थिति में सचिव पद पर परमजीत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
तहसील बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर फहीमुद्दीन, अभिषेक शर्मा और राहुल देव तथा संयुक्त सचिव पद पर चौधरी विजयवीर सिंह, मोहम्मद उस्मान और इकबाल हुसैन आदि भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। तहसील बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर भी एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र जमा किए जाने की वजह से सभी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी के अनुसार अब केवल अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी होने की वजह से मतदान होगा। बुधवार दोपहर बाद निर्विरोध निर्वाचित सचिव चौधरी परमजीत सिंह का तहसील परिसर में बार सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें