संभल। दो बाइकों की भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसा शुक्रवार को हाईवे पर गांव धनारी के निकट हुआ।
शुक्रवार की रात करीब बारह बजे मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनारी के निकट दो बाइकों में आपस में भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक पर सवार 6 वर्षीय बालक करन पुत्र गौरव व 14 वर्षीय किशोर वीकेश पुत्र लाल सिंह समेत युवक पप्पू पुत्र जयपाल व लाल सिंह पुत्र अमोली निवासी नगला चतुर्भानपुर थाना गुन्नौर घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक दिनेश पुत्र गोकरन समेत धर्मवीर पुत्र ओमपाल व 12 वर्षीय किशोर संजू पुत्र रामनिवास घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायल पप्पू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।