फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात उर्वरक बिक्री केंद्रों से उर्वरक बिक्री पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी विकास खंड क्षेत्र में निष्क्रिय औद्यानिक उत्पादन एवं विपणन सहकारी समिति लि. कांकरखेड़ा का फर्जी ढंग से पदाधिकारी बन कर सात लाइसेंस हथिया कर सात स्थानों पर उर्वरक बिक्री करने के मामले में डीएओ ने संबंधित बिक्री केंद्रों से उर्वरक बिक्री पर रोक लगा दी है। 29 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने इसका खुलासा किया था। इस कार्रवाई के बाद से निष्क्रिय समिति के नाम से लाइसेंस प्राप्त कर उर्वरक बिक्री का काम करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में कई निष्क्रिय औद्यानिक समितियों द्वारा कृषि व इफ्को विभाग की मिली भगत से लाइसेंस प्राप्त कर उर्वरक बिक्री का धंधा किया जा रहा है। लक्ष्य से अधिक उर्वरक बिक्री के बाद भी यूरिया की किल्लत को देखते हुए एआर कोऑपरेटिव और जिला उद्यान अधिकारी के पड़ताल करने में पर प्रथम दृष्टया मामला प्रकाश में आया था। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार के मांगने पर जिला कृषि अधिकारी ने औद्यानिक समितियों को जो सूची उपलब्ध कराई। उसमें एक नाम डिलारी विकास खंड क्षेत्र में स्थिति औद्यानिक उत्पादक एवं विपणन सहकारी समिति लि. कांकरखेड़ा का भी था।
अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि इस औद्यानिक समिति के नाम जिले के सात स्थानों भोजपुर, शाहपुर, काजीपुर, ऐतमाली, सलेमसराय, भगतपुर टांडा, नाखूनका, रौंडा झैंडा में उर्वरक बिक्री केंद्र कृषि विभाग से लाइसेंस प्राप्त कर चल रहे हैं। यह भी पता चला कि समिति के अध्यक्ष अजीमुस्सान को इसकी जानकारी ही नहीं है। अजीमुस्सान ने जब कृषि विभाग में पता किया तो पता चला कि उसकी समिति का फर्जी पदाधिकारी बन कर कुछ लोगों ने कृषि विभाग से उर्वरक बिक्री का लाईसेंस प्राप्त कर इन सभी स्थानों पर उर्वरक बिक्री का कार्य कर रहे हैं। अमर उजाला ने 29 अगस्त के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। अजीमुस्सान ने भी इस मामले की शिकायत की। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने संबंधित समिति के नाम से संचालित सभी सात उर्वरक बिक्री केंद्रों से उर्वरक की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसकी पुष्टि जिला कृषि अधकारी ने की है। इस कार्रवाई के बाद फर्जी पदाधिकारी बन उर्वरक बिक्री केंद्रों का संचालन कर रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें