लालिमायुक्त आसमान के नीचे सतरंगी रौशनी में नहाया रेलवे स्टेशन - शानदार रौशनी और सुहावने मौसम के च
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बादल छाने के अलावा बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। बुधवार को भी दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। कभी धूप और कभी बादल छाने से उमस बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बूंदाबांदी होने से तापमान में राहत रहेगी।
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि चार और पांच सितंबर को आठ और दस मिली मीटर बारिश है। यह हल्की बारिश है। अलग-अलग क्षेत्रों में छिटपुट बारिश है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि बुधवार को अधितम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में उमस बनी हुई है। सुबह की आर्द्रता 85 फीसदी और शाम की आर्द्रता 78 फीसदी दर्ज की गई।