फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिव मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Fri, 12 Dec 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के विवेकानंद कॉलोनी वार्ड पांच में स्थित शिव शक्ति मंदिर में बृहस्पतिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा के लिए महिलाओं ने नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

महिलाएं सुबह शिव शक्ति मंदिर पर एकत्र हुईं। वहां से कथा व्यास वृंदावन से आए स्वामी देव कृष्ण ने पूजा अर्चना कर कलश यात्रा शुरू की। महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ पवित्र जल से भरे कलश सिर पर रखकर नंगे पांव स्योहारा रोड, रतूपुरा चौराहा, नंगलिया रोड, अस्पताल रोड, बाबू रामपाल द्वार होते हुए कलश यात्रा निकाली।
धार्मिक नारों के साथ कलश शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। बाद में पवित्र जल भरे कलश कथास्थल पर स्थापित कर दिए गए। शाम को कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर अमन शर्मा, कुलबीर सिंह, धर्मपाल सिंह, निर्देश चौहान, बीना देवी, रजनी शर्मा, भाग्यवती देवी, प्रियंका यादव, गीता शर्मा, कुसुम देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें