मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग के साढ़े सात हजार विद्यार्थी ई-पाठशाला से गणित, विज्ञान समेत अन्य विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यार्थियों को यह सुविधा एक जुलाई से दी जा रही है। ई-पाठशाला से करीब 20 कॉलेजों के विद्यार्थी जुड़ते हैं।
जिले में राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में ई-मिशन पाठशाला का संचालन किया जाता है। यहां पर शिक्षक ऑनलाइन बच्चों को पढ़ाने के लिए वीडियो बनाते हैं। यह वीडियो ऑनलाइन चलता है। जिन राजकीय कॉलेज में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं उनमें कंप्यूटर या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से पढ़ाया जाता है। इस दौरान जिले के करीब 20 राजकीय कॉलेज ऑनलाइन जुड़ते हैं। बच्चे वीडियो देखकर पढ़ाई करते हैं। यदि किसी बच्चे को विषय से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है तो उसके लिए भी सुविधा उपलब्ध है। प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता अग्रवाल ने बताया कि वीडियो को यूट्यूब चैनल पर भी डाला जाता है। इससे विद्यार्थी रिवीजन कर सकें। उन्होंने बताया कि सुबह 7:45 बजे से लेकर 12:45 बजे तक कक्षाएं संचालित की जाती हैं।
00
ऑनलाइन पाठशाला में यह विषय शामिल
-कक्षा-12 के विद्यार्थियों के लिए भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी पढ़ाई जाती है। वहीं कक्षा-10वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित और अंग्रेजी पढ़ाई जाती है। प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता अग्रवाल ने बताया कि इन विषयों पर बनी वीडियो को ई-पाठशाला एमबीडी यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया जाता है।
00
वर्जन
- विद्यार्थियों की सुविधाओं के ऑनलाइन पढ़ाने के लिए व्यवस्था की गई है। जिन कॉलेजों में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। उन कॉलेजों के बच्चे ऑनलाइन सुविधा लेते हैं।- देवेंद्र कुमार पांडेय, डीआईओएस, मुरादाबाद।