फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता और गो माता की सेवा सर्वोपरि : यशोदानंदन

Sun, 27 Sep 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के क्षेत्र के गांव संदलीपुर-मानपुर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सनातन वर्ग विकास समिति के तत्वावधान में शनिवार को विधिविधान आए पूजा-अर्चना के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन




शनिवार को कथा के प्रथम दिन कथा वाचक यशोदानंदन जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य तमाम व्याधियों से दूर हो जाता है। कहा कि माता-पिता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इन्हें हमेशा प्रसन्न रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए गो माता के संरक्षण और सेवा पर जोर देते हुए कहा कि जहां गो माता की सेवा होती है वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। कथा के अंत में आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी, अशोक कुमार शर्मा, दयानंद बिश्नोई, धर्मेंद्र कारियान, बालमुकुंद शर्मा, डॉ. अखिलेश बिश्नोई, वीरेंद्र चौधरी, महताब बिश्नोई, संजय शर्मा, खिलेंद्र सिंह, मोनू शर्मा, अरिसूदन चौधरी, सतवीर सिंह, महेश गुप्ता, प्रयांक चौधरी, सुभाष सिंह, वीरेंद्र रस्तौगी आदि तमाम श्रद्धालु और भक्तजन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें