फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के दौरान सर्वर कनेक्टिविटी फेल, हंगामा 

Tue, 29 Mar 2016 03:56 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
RRB
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित एक संस्थान में रेलवे भर्ती बोर्ड की आन लाइन परीक्षा में कंप्यूटर सर्वर की कनेक्टिविटी फेल होने से एग्जाम नहीं हो पाया। जिससे गुस्साए परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। सभी परीक्षार्थियों को किसी तरह शांत कराया गया। इसके बाद 1200 अभ्यर्थियों की परीक्षा कैंसिल कर दी गई।
विज्ञापन


इन सभी की बाद में परीक्षा कराई जाएगी। वहीं तीसरी पाली के अभ्यर्थियों को एमआईटी में परीक्षा दिलाई गई। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा का कांट्रेक्स टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को दिया गया है। टीसीएस विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आनलाइन परीक्षा कराती है।

सोमवार को दिल्ली रोड स्थित दो कालेजों में परीक्षा कराई जा रही थी। दोनों कालेजों में तीन पालियों में एग्जाम होना था। प्रत्येक पाली में 400-400 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह की पाली में इंजीनियरिंग कालेज में कनेक्टिविटी नहीं मिली। जिसके चलते 400 अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाए। दूसरी पाली में दोनों की कालेजों में कनेक्टिविटी नहीं मिलने 800 और विद्यार्थी परीक्षा में बैठ तो गए, लेकिन उनका एग्जाम नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। हंगामा करते हुए संस्थान के गेट पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं परीक्षा पर्यवेक्षक अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव मिश्रा ने टीसीएस के अधिकारियों से वार्ता की। जिसके बाद पहली पाली के 400 और दूसरी पाली के 800 अभ्यर्थियों की परीक्षा कैंसिल कर दिया गया। तीसरी पाली के अभ्यर्थियों को एमआईटी ले जाकर परीक्षा दिलाई गई। इनके लिए टीसीएस की ओर से बस का इंतजाम कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें