फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में प्रसाद खाकर बेहोश हुए बारह श्रद्धालु

Mon, 18 Jul 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव बूजपुर मान में देवी मंदिर पर एक युवक द्वारा बांटा गया पेड़े का प्रसाद खाने से बारह लोग बीमार हो गए। सभी बारह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 11 बेहोश हैं।
विज्ञापन


 प्रसाद खाकर बीमार होने वालों में चंदौसी और हापुड़ के लोग शामिल हैं। आशंका है कि युवक ने प्रसाद में जहर मिलाया था। बूजपुर मान में देवी का प्राचीन मंदिर है। बड़ी दूर - दूर से लोग यहां अपने बच्चों का मुंडन कराने आते हैं। जिला अस्पताल में भर्ती हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में गांव अक्खापुर निवासी मुकेश पुत्र भगवानदास ने बताया कि वह अपने बच्चे का मुंडन कराने आए थे।

मुकेश के मुताबिक दोपहर में जब वह दलपतपुर से परिवार समेत आटो में बैठे तो एक युवक ने जबरन आटो में बैठने की कोशिश की। मुकेश के मना करने पर वह भिड़ गया और जबरन इसी आटो में बैठकर मंदिर तक पहुंचा। झगड़ा करने वाले युवक ने मंदिर पर पेड़े का प्रसाद बांटा।
विज्ञापन


जिसे खाकर मुकेश और उनके साथी लोकेश्र, प्रभा, संमथरा समेत आठ लोग बेहोश हो गए। इसके अलावा चंदौसी के कैथल निवासी करनपाल, शांति, गोपाल व रश्मि भी प्रसाद खाकर बेहोश हो गए। सभी को जिला अस्पताल में ले जाया गया। डाक्टर्स का कहना है कि मामला फूड प्वाइजनिंग का नहीं बल्कि प्रसाद में जहर मिलाए जाने का लगता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें