फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सात स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन बेहतर बनाने को भेजा पत्र

Sun, 30 Nov 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह ने ब्लॉक के सात स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन बेहतर बनाने के लिए बीडीओ बिलारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा नामित टीम के अधिकारियों द्वारा आगामी दिसंबर माह में सात स्वास्थ्य उपकेंद्रों सतारन, चिड़िया भवन, जरगांव, मोहम्मद इब्राहीमपुर, नारायणपुर देवा, बरोली रुस्तमपुर और मनकूला का निरीक्षण किया जाएगा। चिकित्साधीक्षक ने बीडीओ से कहा है कि निरीक्षण से पहले इन सभी सातों स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवनों की रंगाई पुताई कराने के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों को जाने वाले रास्ता और अन्य व्यवस्थाएं ठीक कराएं। उधर सीएचसी चिकित्साधीक्षक के अनुसार रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान आरोग्य मेलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें