फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ थाने के सामने से सीज डंपर चोरी

Sun, 27 Sep 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोडिंग में सीज किया गया बालू से भरा डंपर थाने के सामने से चोरी हो गया। इसकी जानकारी पर थाना पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने डंपर चालक और मालिक के खिलाफ इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात नायब तहसीलदार साक्षी यादव ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना चौराहा पर राजस्व टीम के साथ बालू से भरे डंपरों की चेकिंग के लिए सघन अभियान चलाया था। इस दौरान यहां चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग के आरोप में छह डंपर पकड़ कर कांठ थाने के बाहर सीज कर खड़े कराए गए थे।
पुलिस का आरोप है कि इनमें रोड पर खड़े डंपर संख्या एचआर 67 डी 5613 को जनपद अमरोहा के थाना धनौरा क्षेत्रान्तर्गत गांव अमहेड़ा का रहने वाला डंपर स्वामी सतेंद्र सिंह और चालक रात में ही चोरी कर ले गए। थाने के हेड मोहर्रिर मोनू कुमार ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कांठ के थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि डंपर थाने पर दाखिल था। इस मामले में डंपर चोरी के आरोप में चालक और मालिक पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें