फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी 'हसीना' का टॉर्चर: जूली के लिए सरहद लांघने वाले अजय ने बयां किया दर्द, मैं परेशान हूं, मदद करो...

Wed, 19 Jul 2023 01:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बांग्लादेश में जूली अपने पति अजय पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रही है। जूली के लिए सरहद लांघने वाले अजय कुमार ने दर्द बयां किया है। अजय का कहना है कि जूली के मां-बाप और भाई मुझे टॉर्चर करते हैं। जूली उस पर दबाव बना रही है कि वह धर्म परिवर्तन करके यहीं बांग्लादेश में रहे। 
विज्ञापन
ajay julie case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूली के लिए सरहद लांघकर बांग्लादेश पहुंचा अजय वतन वापसी आने के लिए लाख जतन कर रहा है। उसने बताया कि जूली पर उस पर दबाव बना रही है कि वह धर्म परिवर्तन करके यहीं रहे। जूली ने जिस बेटे की मौत होने की बात अजय और उसके परिवार को बताई थी वो बेटा बांग्लादेश में जिंदा निकला। 
विज्ञापन


अजय भारत आने की बात करता है तो जूली और उसके परिवार के लोग अजय के साथ मारपीट करते हैं। सिविल लाइंस के गौतम नगर नया गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहने वाले टैक्सी चालक अजय कुमार की दो साल पहले फेसबुक के जरिए बांग्लादेश के गाजीपुर निवासी जूली से दोस्ती हुई थी। 

इसके बाद दोनों के बीच फोन पर ही लंबी बात होती थी। जूली ने अजय को बताया था कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसकी 11 साल की एक बेटी है। एक साल पहले जूली अपनी बेटी हलीमा को लेकर अजय के घर आ गई थी। यहां आकर जूली ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद मंदिर में शादी कर ली थी। 
विज्ञापन


15 दिन जूली बांग्लादेश चली गई थी। कुछ दिन बाद ही जूली फिर यहां आ गई थी। तीन माह पहले अजय को अपने साथ ले गई थी। इसके बाद से अजय जूली के घर बांग्लादेश के गाजीपुर में रह रहा था। दस जुलाई के बाद अजय ने अपने खून से लथपथ फोटो भेजे थे। 
 

इसके बाद से अजय बीच-बीच में परिवार को फोटो भेज रहा था। अजय ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि जूली उसे अब भारत नहीं आने दे रही है। उसने उसे कैद कर रखा है। उसके साथ मारपीट कर दी है। जूली ने उससे झूठ बोला था कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है। यहां इसका बेटा जिंदा है। 

 

उसके मां-बाप और भाई सब हैं। ये लोग मुझे टॉर्चर करते हैं। जूली उस पर दबाव बना रही है कि वह धर्म परिवर्तन करके यहीं बांग्लादेश में रहे।
विज्ञापन

मैं यहां बहुत परेशानी में हूं: अजय

इसके अलावा अजय ने ये भी बताया कि जब उसकी पत्नी पास होती है तो वह सब कुछ ठीक होने की बात करता है। क्योंकि जूली और उसके परिवार के लोग हाथों में डंडे लेकर मेरे पास ही खड़े हो जाते हैं। जूली और उसके परिवार के लोग इधर उधर चले जाते हैं तब ही मैं सच बोल पता हूं। मैं यहां बहुत परेशानी में हूं। मेरी मदद कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें