फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दीनदयालनगर में सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी विनय पांडेय ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मंगलवार सुबह परिजन जागे तो उनका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

मूल रूप से बलिया निवासी सुभाष पांडेय परिवार के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में रहते हैं। उनका बेटा विनय पांडेय(46) सिक्योरिटी कंपनी में काम करता था। विनय पांडेय की पत्नी शिक्षिका हैं।
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद विनय मकान की पहली मंजिल पर सोने चले गए थे जबकि पत्नी अनीता, 16 वर्षीय बेटा शिवांश और 8 वर्षीय बेटी राधिका ग्राउंड फ्लोर पर ही सो रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे तक परिवार के सभी लोग जाग गए लेकिन विनय ऊपर से नहीं आए। पत्नी ऊपर गई तो कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से उनका शव लटका हुआ था। पत्नी की चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। इसकी जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम को भी बुला ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें