कुंदरकी। अंकित हत्याकांड के दूसरे आरोपी एवं 25 हजार की इनामी विशाल चौधरी को भी पुलिस टीम ने मुठभेड़ में धर दबोचा। उसके पैर में गोली है जिसको घायल अवस्था में पुलिस ने पहले कुंदरकी पीएचसी लेकर पहुंची तो यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसको जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।
गौरतलब कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम खिताबपुर उर्फ खनूपुरा में बीती 14 जून की सुबह मुकदमेबाजी की रंजिश में अंकित की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अंकित के अलावा गांव के आशीष चौधरी को भी गोली मारी गई जिसके सिर में लगी थी। मृतक अंकित के भाई मोनू कुमार ने ही निखिल चौधरी और उसके भाई विशाल चौधरी और चाचा रामवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी जिसके चलते अगले ही दिन यानि 16 जून की देर शाम पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी निखिल चौधरी घायल हो गया जिसको गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। सूचना मिलने पर शुक्रवार की देर शाम पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी विशाल चौधरी को भी मुठभेड़ में धर दबोचा लिया। पुलिस मुठभेड़ डींगरपुर कुंदरकी रोड से सटे बसेरा खास संपर्क मार्ग हुई है जिसमें विशाल के बाएं पैर में गोली लगी है जिसको घायल अवस्था में पुलिस से सरकारी एंबलेंस से जिला अस्पताल को ले गई है। पुलिस ने अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस की और से अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।