फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन से कटने वाले युवक की हुई शिनाख्त

Sat, 20 Jun 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। ट्रेन से कटकर मरे युवक की पुलिस ने शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जिसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को क्षेत्र के गांव अहमदपुर निंगू नंगला के पास बृहस्पतिवार की शाम रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला था। उस समय काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया था। शुक्रवार की शाम थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त भूपेंद्र उर्फ कलुआ (28) पुत्र महीपाल निवासी अहमदपुर निंगू नंगला थाना कांठ के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि भूपेंद्र ने गृह कलह के चलते स्वयं ही यह आत्मघाती कदम उठाया है। बता दें कि भूपेंद्र विवाहित था और मेहनत मजदूरी करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें