मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा
- फोटो : संवाद
सार्क वीजा पर अमरोहा आईं दो पाकिस्तानी महिलाएं वापस लौटीं
अमरोहा। सार्क वीजा पर पाकिस्तान की दो महिलाएं अमरोहा आई हुई थीं। सरकार की पाबंदी के बाद दोनों महिलाएं बृहस्पतिवार को ही पाकिस्तान के लिए रवाना हो गईं। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश में सार्क वीजा पर आए पाकिस्तानियों के रुकने पर पाबंदी लगा दी थी। साथ ही उन्हें दो दिन के भीतर वापस जाने के लिए कहा है।
पहलगाम में आतंकियों ने हमलाकर 27 पर्यटकों की हत्या कर दी। इसके बाद भारतीयों में आक्रोश है। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है, तो वहीं आतंकवाद के पुतले फूंके जा रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में सीसीएस की बैठक आयोजित की गई। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्री और अधिकारी शामिल हुए।
मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा
- फोटो : संवाद
जिसमें भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि खत्म करने के साथ पाकिस्तानी नागरिकों के सार्क वीजा पर भारत आने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए रसायन संबंध न्यूनतम कर दिए हैं। सार्क वीजा भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को दो दिन के भीतर वापस लौटने के लिए कहा है।
मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा
- फोटो : संवाद
जिला प्रशासन ने भी अमरोहा में आए पाकिस्तानियों नागरिकों संख्या पर नजर दौड़ाई। पाकिस्तान के कराची सिंध की रहने वाली जोया बतूल और फातिमा सैय्यदा अमरोहा शहर के मोहल्ला मजापोता के रहने वाले एक परिवार के घर रुकी हुई थीं। दोनों 20 अप्रैल को अमरोहा आई थीं, लेकिन भारत सरकार के फरमान के बाद बृहस्पतिवार को ही वापस पाकिस्तान के लिए लौट गई हैं।
मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा
- फोटो : संवाद
रामपुर से वापस पाकिस्तान भेजा दंपती, 35 पर रखी जा रही नजर
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के आदेश के बाद रामपुर से एक दंपती सलीम बेगम और उनके पति इंशा उल्ला खां को बृहस्पतिवार को पाकिस्तान भेज दिया गया। वह शाॅर्ट टर्म वीजा पर रामपुर आए थे। इसके साथ ही रामपुर में लाॅन्ग टर्म वीजा पर रह रहे 35 पाकिस्तानी नागरिकों पर खुफिया तंत्र व पुलिस की निगरानी तेज हो गई है।
मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा
- फोटो : संवाद
पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद केंद्र सरकार ने बुधवार को कई अहम फैसले लिए थे। इसके बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अगले 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने के आदेश दिए गए थे। इस आदेश के बाद रामपुर पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस और खुफिया तंत्र की टीम ने सक्रिय होकर यहां पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी तेज कर दी है।
मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा
- फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार को रामपुर के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हल्के वाली ज्यारत में रिश्तेदारी में आए सलीम बेगम और उनके पति इंशा उल्ला खां को वापस पाकिस्तान रवाना कर दिया गया। बताया जाता है कि यह दंपती 10 अप्रैल को ही रामपुर में अपनी भतीजी के घर आए थे। इनको 45 दिन का शाॅर्ट टर्म वीजा दिया गया था। रामपुर में वह करीब 14 दिन तक रुके।
इसके बाद बृहस्पतिवार को रवाना कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर खुफिया तंत्र की टीम ने यहां लाॅन्ग टर्म वीजा पर रह रहे 35 पाकिस्तानी नागरिकों पर नजर रख रखी है। उनकी हर गतिविधि देखी जा रही है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि एक दंपती को बृहस्पतिवार को वापस पाकिस्तान रवाना कर दिया गया है।