फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Fri, 16 Jan 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के अमरपुरकाशी स्थित मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार दोपहर सह खिचड़ी भोज सामाजिक समरसता कार्यक्रम और कंबल वितरण का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के विभिन्न वर्गो के लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि नगरपालिका परिषद बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने दीप प्रज्जवलित किया। कॉलेज प्रधानाचार्य भानू प्रताप गंगवार ने अतिथियों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता उद्योगपति अशोक सिंघल और संचालन कॉलेज के शिक्षक ऋषिपाल सिंह ने किया।
समारोह में मंचासीन बिलारी पालिका सभासद दानवीर शर्मा, डा. प्रदीप कुमार, राजेश कुमार एडवोकेट, नरेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, राजवीर सिंह यादव, ठाकुर सोमपाल सिंह, नत्थू सिंह यादव आदि रहे। समारोह के अंत में कॉलेज परिसर में सह खिचड़ी भोज कार्यक्रम में अतिथियों, छात्रों और अभिभावकों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आस पास के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें